सभी सनातनी भाइयों एवं बहनों को मेरी ओर से राम-राम।
एक सनातनी होने के नाते हम सभी को रामायण, महाभारत, भगवदगीता, पुराण इत्यादि ज्ञान के स्त्रोतों के विषय मे एवं उनकी शिक्षाओं की उचित जानकारी रहती है। इन्हीं शिक्षाओं को अपने जीवन मे आत्मसात करके हम निरन्तर धर्म के मार्ग में प्रसस्त होते हैं और एक संयमी समाज का निर्माण करते हैं।
आपको जानकर अत्यंत खुशी होगी कि सम्पूर्ण रामायण को एक श्लोक में ही संक्षिप्त कर दिया गया है।
एक श्लोकी रामायण
⛳#जय_जय_राम⛳
⛳#जयश्रीराम⛳
आदौ राम तपो वनादि गमनम् हत्वा मृगं काचनम् !
वैदेही हरणम् जटायु मरणं सुग्रीव संभाषणम् !!
बाली निग्रहणम् समुद्र तरणं लंकापुरी दाहनम्!
पश्चात् रावण कुम्भकर्ण हननं एताध्दि रामायणम् !!
Pic Credit :- प्रभु श्रीराम फोटोज़
अर्थ :- श्रीराम वनवास गए, वहां उन्होने स्वर्ण मृग का वध किया। रावण ने सीताजी का हरण कर लिया, जटायु रावण के हाथों मारा गया। श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता हुई। श्रीराम ने बालि का वध किया। समुद्र पार किया। लंका का दहन किया। इसके बाद रावण और कुंभकर्ण का वध किया।
सुबह उठ कर स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं, उसके बाद ही एक श्लोकी रामायण का पाठ करना चाहिए
आप नित्य नियम से एक श्लोकी रामायण का मंत्र जाप भी कर सकते हैं। 108 बार इस मंत्र का जाप करें।
यूँ तो लोग कहते हैं कि 7,14 या 21 बार भी मंत्र जाप कर सकते हैं परन्तु शास्त्रानुसार 108 बार मंत्र जाप ही उचित है।
।।जय जय श्री राम।।
4 comments:
जय श्री राम।।
जय श्री राम 🙏
बहुत बढ़िया।
जय श्री राम।
धन्यवाद भाई
Post a Comment